बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

बीकानेर। कुछ समय पूर्व लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद राजस्थान में भी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी सहित शिक्षण संस्थानों पर सेफ्टी को लेकर लगातार निगम की टीम अन्य टीमों के साथ औचक निरीक्षण कर रही है। इसी के मद्देनजर बीते दिनों बीकानेर में कुछ शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा, सेफ्टी और नियमों की पालना नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के बाद अब सीज की कार्रवाई शुरू हो गयी है। नगर निगम की फायर एनओसी टीम ने आज एक लाइब्रेरी को सीज किया है जो कि नियमों के विरूद्ध चल रही थी। यह कार्रवाई फायर ऑफिसर रेवंत सिंह की अगुवाई में की गयी। टीम ने कार्रवाई करते हुए करणी नगर के बी ब्लॉक में स्थित बुकबड़ी लाइब्रेरी को सीज किया है। जो कि आवासीय बिल्डिंग में संचालित हो रही थी। बीकानेर में लाइब्रेरी पर हुई कार्रवाई के बाद शहर के अनेक लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। दरअसल बीकानेर में अनेक जगहों पर लाइब्रेरी घरेलू बिल्डिंग में संचालित हो रही है । जहां पर नियमोंं को पूर्ण तो दुर की बात है पढ़ाई करने वाले होनहारों की सुरक्षा भी कोई व्यवस्था नहीं है। कार्रवाई करने वाली टीम में फायर ऑफिसर रेवंत सिंह, सीआई प्रदीप चारण, श्योपत राम, रामचन्द्र चौधरी, राजेश पुनिया, मुकेश कुमार, अभिषेक चौधरी शामिल रहें।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर