सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, फरवरी में होनी थी शादी, ड्यूटी पर जा रहा था

सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, फरवरी में होनी थी शादी, ड्यूटी पर जा रहा था
टोंक में सोमवार को सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक सिर के बल गिरा, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। राहगीरों ने गंभीर घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जिले के सदर थाना क्षेत्र से गुजर रहे जयपुर-कोटा हाईवे 52 किनारे पर एक पेट्रोल पंप के पास आज व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मेहंदवास थाना पुलिस के अनुसार- मेहंदवास निवासी सोनू विजयवर्गीय (32) पुत्र स्व. भगवान विजय रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने गांव मेहंदवास से बाइक पर पुराना बस स्टैंड के समीप एलआईसी कार्यालय के सामने एक निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान मेहंदवास के समीप ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। इससे सोनू सिर के बल गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सआदत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों के अनुसार- मृतक सोनू की फरवरी में ही शादी होनी थी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। मृतक के पिता का देहांत हो चुका है और वह दो बहनों में अकेला भाई था। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए वह अपनी शादी की तैयारियां खुद ही कर रहा था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी