ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

डेगाना (नागौर)। नागौर के डेगाना में कबूतर ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन लेकर उड़ गया। कबूतर ने चेन अपने गले में डाली और छत पर जाकर बैठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकान के कारीगर सकते में आ गए। जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी ज्वेलरी की दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। उन्होंने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उड़ गया। हालांकि इस दौरान सोने की चेन दुकान की छत पर ही गिर गई। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक दुकान के ऊपर बने कमरों में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे कारीगर गहने बना रहे थे।

इस दौरान बालकनी में खिड़की पर कुछ कबूतर आकर बैठ गए। कारीगरों का ध्यान जैसे ही इधर-उधर हुआ, तभी एक कबूतर ने करीब 1 लाख रुपए की सोने की चेन को अपनी चोंच में दबा ली। कबूतर के गर्दन हिलाने पर चेन उसके गले में आ गई और वह उड़कर छत पर जा बैठा। कारीगर सामीन बंगाली ने बताया- इस घटना के बाद आसपास की दुकानों के व्यापारी दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने कबूतर पर नजर बनाए रखी और कुछ लोग कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चले गए। वहां लोगों ने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कबूतर उड़ गया। इस दौरान चेन छत पर ही गिर गई।

  • Related Posts

    बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल बीकानेर। जसरासर क्षेत्र के पोलेरा चौक पर एक सडक़ हादसे में एक पैदल यात्री गंभीर रूप से…

    बीकानेर: मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

    बीकानेर: मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल बीकानेर। फास्टैग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता एक चौंकाने वाला मामला बीकानेर…

    You Missed

    ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

    ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर, चोंच में दबाकर छत पर जा बैठा।

    बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

    बीकानेर: मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

    बीकानेर: मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

    घर के बाहर नाचने से टोका तो महिला को कार से कुचलने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    घर के बाहर नाचने से टोका तो महिला को कार से कुचलने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    बीकानेर में इस जगह बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार

    बीकानेर में इस जगह बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार

    2 दिन बाद शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

    2 दिन बाद शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ