रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में फर्श पर पड़ी मिली लाश

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में फर्श पर पड़ी मिली लाश

आर्मी से रिटायर्ड जवान ने बंदूक से पेट में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उनका शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। मामला सोडाला थाना इलाके का शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। SHO (सोडाला) राजेश कुमार शर्मा ने बताया- हटवाड़ा के लक्ष्मीनगर निवासी भुवनेश जाट (40) ने सुसाइड किया है। वह मूलत: हिंडौन के बड़खेड़ा के रहने वाले थे। वह इंडियन आर्मी से रिटायर हुए थे। पत्नी और बेटे के साथ लक्ष्मीनगर में किराए के मकान में रहते थे। वह सी-स्कीम स्थित गोल्ड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते थे। घटनाक्रम के अनुसार, भुवनेश जाट की पत्नी शुक्रवार सुबह किसी काम से बाहर गई थीं। बेटा कंप्यूटर क्लास में गया था। इस दौरान भुवनेश जाट घर पर अकेले थे। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। खुद की लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बंद कमरे से अचानक धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने कमरे के अंदर जाकर देखने की कोशिश की। लेकिन कमरे के आगे-पीछे के दोनों गेट बंद मिले। कुछ ही देर में उनकी पत्नी और बेटा भी घर आ गए। अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत सोडाला थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर गेट खोला।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए