थोक व्यापारी के नौकर से 3 लाख छीनकर भागा चोर, घर के सामने खड़ा होकर रेकी कर रहा था

थोक व्यापारी के नौकर से 3 लाख छीनकर भागा चोर, घर के सामने खड़ा होकर रेकी कर रहा था

थोक व्यापारी के घर पैसे देने जा रहे युवक से बदमाश ने घर में घुसकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अचानक पीछे से आया झपट्टा मारा और गली में भाग निकला। युवक ने कुछ कदम पीछा किया, इसके बाद पत्थर उठा कर मारे। इतने में बदमाश बैग लेकर भाग निकला। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गया। मामला डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके का दोपहर 2:41 का है। सीओ गिर्राज मीणा ने बताया- पहाड़ी थाना इलाके के थोक किराना व्यापारी भगवान दास ने रिपोर्ट दी है। मामले में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी देखे। बदमाशों को पकड़ने के लिए कस्बे में नाकाबंदी करवाई गई है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। रिपोर्ट में भगवानदास ने बताया कि दुकान पर काम करने वाला हेमू सप्लाई से आए 3 लाख रुपए लेकर घर देने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने रेकी कर घर में घुसकर उससे लूट कर ली। थोक व्यापारी के घर पैसे देने जा रहे युवक से बदमाश ने घर में घुसकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अचानक पीछे से आया झपट्टा मारा और गली में भाग निकला। युवक ने कुछ कदम पीछा किया, इसके बाद पत्थर उठा कर मारे। इतने में बदमाश बैग लेकर भाग निकला। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गया। मामला डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके का दोपहर 2:41 का है। भगवान दास ने बताया कि मेरी पहाड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में किराना की थोक की दुकान है। जहां से आसपास के कस्बों में सामान की सप्लाई की जाती है। आज मेरे दुकान पर काम करने वाला हेमू तकादे पर गोपालगढ़ कस्बे में गया था। वह दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर वापस आया। वह तकादे से करीब 3 लाख रुपए लेकर आया था। पिकअप ड्राइवर ने उसे पुराने हॉस्पिटल के बाहर छोड़ दिया। ऐसे में, रुपए देने के लिए वह मेरे घर चला गया। जैसे ही वह घर में घुसा तो, उसके पीछे एक व्यक्ति आया और उसके हाथ से रुपयों से भरा छीनकर भाग गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी