बीकानेर: इनामी महिला तस्कर को पकड़ा, नाम बदलकर छिपती रही, यहां से पकड़ा

बीकानेर: इनामी महिला तस्कर को पकड़ा, नाम बदलकर छिपती रही, यहां से पकड़ा
बीकानेर। बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने एक महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर दस हजार रुपए का इनाम है और खाजूवाला के साथ ही रावला में भी उस पर नशे का सामान बेचने का मामला दर्ज है। आरोपी महिला खाजूवाला और रावला थानों में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में फरार चल रही थी। लुधियाना जेल में बंद महिला को प्रोडक्शन वारंट पर बीकानेर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। बीकानेर जिले की खाजूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर महिला तस्कर सुखविंद्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थी।

खाजूवाला एसएचओ सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को आरोपी महिला के खिलाफ खाजूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा रावला थाना क्षेत्र में भी वह चिट्टा सप्लायर के रूप में वांछित थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला पंजाब के लुधियाना में रह रही है। इसके बाद खाजूवाला पुलिस ने लुधियाना जेल से उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और बीकानेर लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस के अनुसार सुखविंद्र कौर शातिर तरीके से बार-बार शादी कर अलग-अलग जगहों पर रह रही थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके। इसी वजह से वह लंबे समय तक गिरफ्त से बचती रही।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी