देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पोल पर चढ़ा युवक बिजली के तारों पर लेटा, खुद की शादी की करता रहा जिद

देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, पोल पर चढ़ा युवक बिजली के तारों पर लेटा, खुद की शादी की करता रहा जिद

दौसा। राजस्थान के दौसा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पास बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक के इस खतरनाक कदम से लोग सहम गए। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली थाना के पास एक युवक देर रात बिजली के पोल पर तारों पर चढ़ गया। जब वह आधे पोल पर था, तभी बिजली काट दी गई। इसके बाद पोल के सबसे ऊपरी हिस्से में पहुंच गया। तारों पर लेट गया। इस दौरान वह खुद की शादी करवाने की बात कहता रहा। कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जेसीबी की सहायता से युवक को नीचे उतारा
सूचना पर पुलिस, प्रशासन व बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। युवक को समझाकर जेसीबी की सहायता से नीचे उतारा गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। अभी वह खुद का नाम बार बार बदल रहा है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी