इंस्टाग्राम पर रील डालकर युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिली लक्षमण रेखा की डिब्बी

इंस्टाग्राम पर रील डालकर युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिली लक्षमण रेखा की डिब्बी

अनूपगढ़। रावला मंडी के चक 30 एएस बी इलाके में एक युवक का शव नहर किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 17 केवाईडी निवासी राजू सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले राजू ने अपने मोबाइल पर एक रील बनाकर इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाई थी, जिसमें उसने फांसी लगाने की बात लिखी थी। परिजनों ने बताया- सोमवार को राजू सिंह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम एक परिचित ने उसकी इंस्टाग्राम रील देखी और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने राजू की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान उन्हें एक चरवाहा मिला, जिसने बताया- उसने एक युवक को शराब के नशे में 30 एएस बी की नर्सरी की तरफ जाते देखा था। चरवाहे से मिली जानकारी के आधार पर नहर के पास स्थित नर्सरी में तलाश की गई, जहां राजू का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही रावला पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास पुनिया और कॉन्स्टेबल भगवान राम डूडी ने शव को पेड़ से उतरवाकर रावला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन