लड़की को भगाकर ले गया युवक, साथ में गहने और नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप

 लड़की को भगाकर ले गया युवक, साथ में गहने और नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप

Bikaner News : बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर युवती को घर से भगाने के साथ-साथ जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। यह घटना 30 मार्च 2025 की रात की बताई जा रही है। मामले में युवती के पिता ने नोखा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

युवती के पिता ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रोड़ा गांव निवासी राजेन्द्र कालीराणा ने उनकी बेटी को दुष्प्रेरित किया और उसे घर से भगा ले गया। इसके साथ ही आरोपी ने घर से जेवरात और नकदी रुपये भी चोरी कर लिए। परिवादी का आरोप है कि राजेन्द्र कालीराणा ने सुनियोजित तरीके से यह वारदात को अंजाम दिया।

Jagraon Youth Abducted Minor News Update | जगराओं में युवक नाबालिग को भगा  ले गया: 15 साल की लड़की को शादी का झांसा दिया, 10वीं में पढ़ती - Jagraon  News | Dainik Bhaskar

नोखा पुलिस ने शुरू की जांच

नोखा पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र कालीराणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती अपनी मर्जी से गई या उसे जबरन ले जाया गया।

नोखा क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

यह घटना नोखा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं इलाके में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले का पूरा खुलासा होगा। जांच के दौरान चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा