एक साथ 10-11-12-13-14 अप्रेल की रहेगी छुट्टी, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

एक साथ 10-11-12-13-14 अप्रेल की रहेगी छुट्टी, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

5 Days Holidays in April: राजस्थान में अप्रेल महीने में सरकारी कर्मचारियों के मजे होने वाले है। इस माह में लगातार पांच दिनों तक छुट्टी रहने की वजह से सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अगर आप अप्रेल में घूमने का प्लान बना रहे हैं या कोई बैंक का काम करना चाहते हैं तो इन छुट्टियों का ध्यान रख सकते हैं। समय रहते अपने काम निपटा लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

लगातार 5 दिन रहेगा अवकाश
इस बार लगातार पांच दिन की छुट्टी रहने वाली है। 10 अप्रेल (गुरुवार) को महावीर जयंती, 11 अप्रेल (शुक्रवार) को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 12 अप्रेल (शनिवार) और 13 अप्रेल (रविवार) और 14 अप्रेल (सोमवार) को अबंडेकर जयंती का अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों का सीधा असर पर्यटन, बाजार पर देखने को मिलेगा।
अप्रेल माह में 13 दिन की रहेगी छुट्टी
अप्रेल का महीना सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस माह करीब तेरह दिन की छुट्टियां रहेंगी। सरकारी कार्यालय अधिकतर समय बंद रहेंगे। जनता के कार्य अटकेंगे। समय रहते अपने काम निपटा लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। यह समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताने का अच्छा मौका है।

क्यों मनाई जाती है महावीर जयंती?
देश में 10 अप्रेल को महावीर जयंती बनाई जाएगी। जैन धर्म के लोगों के लिए महावीर जयंती का पर्व बेहद खास होता है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जैन धर्म समुदाय के लोग प्रभात फेरी, अनुष्ठान और शोभा यात्रा का आयोजन करते हैं। महावीर जयंती का पर्व भगवान महावीर को समर्पित है। जिन्होंने समाज और लोगों के कल्याण के लिए संदेश दिए थे। मोक्ष प्राप्ति के लिए पांच नियम भी स्थापित किए, जिनको पंच सिद्धांत कहा जाता है।

11 अप्रेल को फुले जयंती
महात्मा ज्योतिबा फुले एक समाज सुधारक, विचारक, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते है। 24 सितंबर 1873 में महात्मा ज्योतिबा फुले ने ‘सत्य शोधक समाज’ नामक एक संस्था की स्थापना की थी। जिसका उद्देश्य नीची समझी जाने वाली और अस्पृश्य जातियों के उत्थान के लिए काम करना था। इनकी जयंती हर साल 11 अप्रेल को मनाई जाती है।

14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती
भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, आजाद भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की हर साल 14 अप्रैल को देश और दुनिया में जन्म जयंती मनाई जाती है। डॉ अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रेल 1891 को हुआ था। साल, 2025 में उनका 134 वां जन्मदिन सोमवार को देशभर में मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार