सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, कार सवार युवक ने ठेला व्यवसायी को गोली मारी

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, कार सवार युवक ने ठेला व्यवसायी को गोली मारी

कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को एक युवक ने ठेला व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। घायल को नए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में बैठे युवक से सिगरेट मांगने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कार सवार युवक ने फायरिंग कर दी। घायल पवन ने बताया कि वो जीएडी सर्किल पर फास्ट फूड का स्टॉल लगाता है। थोड़ी दूर बड़े भाई रणजीत ने चाय की थड़ी लगा रखी है। देर रात सवा 10 बजे करीब कार सवार 5 युवक आए। उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही रणजीत से सिगरेट मांगी। रणजीत ने आकर ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मैंने बीचबचाव कर समझाइश की। गाली गलौज करने पर युवकों को टोका। इसी दौरान एक युवक ने मेरी कनपटी पर पिस्टल रखकर डराने की कोशिश की। समझाइश कर अपने काउंटर पर आ रहा था। उसी दौरान पीछे से फायरिंग कर दी। गोली पीठ पर लगी। सीआई रमेश कविया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम