1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर
जयपुर: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में कई कई अहम बदलाव होंगे। अगर आप अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर निर्भर हैं, ट्रेन से सफर करते हैं या बच्चों की स्कूल टाइमिंग से जुड़े हैं तो 1 अप्रैल से नई व्यवस्था के अनुसार अपनी दिनचर्या तैयार करें। रेलवे यात्रियों के लिए राहत है कि अब काउंटर टिकट कहीं से भी रद्द हो सकेंगे और रिजर्वेशन चार्ट पहले तैयार होगा। हाईवे पर टोल बढ़ोतरी जेब पर असर डालेगी। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अदालतों के समय में बदलाव से अभिभावकों, विद्यार्थियों और वादकारियों की दिनचर्या भी प्रभावित होगी।

अस्पतालः बदलेगा ओपीडी टाइम
एक अप्रैल से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय बदल जाएगा। इसके तहत ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। अराजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी। आमेर में हाथी सवारी के समय में भी बदलाव किया जाएगा। 1 अप्रैल से सवारी का समय सुबह 7 से 10:30 बजे तक ही रहेगा।

रेलवे: कहीं से भी टिकट कैंसिलेशन
रेलवे ने काउंटर टिकट (पीआरएस) रद्द करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके अनुसार एक अप्रैल से देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के काउंटर से अपना टिकट कैंसिल करा सकते हैं। पहले केवल उसी स्टेशन पर जाना पड़ता था, जहां से टिकट लिया गया था। ऑनलाइन ई-टिकट के लिए टीडीआर भरने की जरूरत खत्म कर दी गई है।

चार्ट और पहले बनेगाः वेटिंग वालों को फायदा
रेलवे अब रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में ज्यादा पहले तैयार करेगा। पहले चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 4 घंटे पहले बनता था, अब यह 9 से 18 घंटे पहले तैयार होगा। इससे वेटिंग में रहने वाले यात्रियों को पहले ही स्थिति पता चल जाएगी। वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे। यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की संभावना का अंदाजा पहले ही मिल जाएगा।

एनएचएआई: टोल बढ़ोतरी कल से
इसमें जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, एनएचएआई ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है। जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाइवे पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। यह वृद्धि कॉमर्शियल E और भारी वाहनों पर की गई है जो पांच से 30 रुपए तक है। निजी कारों को इसमें राहत दी गई है। वहीं, वार्षिक फास्ट टैग में भी 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब यह पास 3075 रुपए में बनेगा।

स्कूलः नए सत्र की शुरुआत
पहली बार राज्य में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। इसके लिए सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों का समय बदलेगा। एक पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1 एक बजे तक और दो दो पारी वाले स्कूल सुबह सात से शाम छह बजे तक दो पारियों में संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केन्द्र भी प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस