राजस्थान के इस पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के इस पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के पूर्व विधायक, BJP के वरिष्ठ नेता और पलायथा के राजपरिवार के प्रमुख विजय सिंह पलायथा का गुरुवार दोपहर को कोटा स्थित उनके आवास मोहन निवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में बिताई और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विजय सिंह पलायथा का राजनीति से गहरा संबंध रहा था। उन्होंने 1993 में दीगोद विधानसभा सीट से विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंता पंचायत समिति के प्रधान और पलायथा के सरपंच के भी रहे।

भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे और उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्तमान में उनके पौत्र अनूप सिंह पलायथा के सरपंच हैं। पूर्व विधायक विजय सिंह पलायथा के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया है। बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि, “एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा की भावना आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’

  • Related Posts

    बीकानेर: बालिका हत्या का आरोपी पोक्सो कोर्ट में पेश, इतने दिन की रिमांड पर

    बीकानेर: बालिका हत्या का आरोपी पोक्सो कोर्ट में पेश, इतने दिन की रिमांड पर बीकानेर। आठवीं कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस…

    होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

    होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत कुछ ही दिनों में होली के पर्व का आगमन होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार होली…

    You Missed

    बीकानेर: बालिका हत्या का आरोपी पोक्सो कोर्ट में पेश, इतने दिन की रिमांड पर

    बीकानेर: बालिका हत्या का आरोपी पोक्सो कोर्ट में पेश, इतने दिन की रिमांड पर

    होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

    होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

    बीकानेर: आपसी रंजिश में युवक को रोककर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    बीकानेर: आपसी रंजिश में युवक को रोककर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए