स्कूलों में इतनी तारीख से होगी सर्दी की छुटि्टयां, पढ़ें पूरी खबर

स्कूलों में इतनी तारीख से होगी सर्दी की छुटि्टयां, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होगी। शिक्षा विभाग ने दिसंबर महीने के शैक्षिक कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया है कि अगले महीने में 21 दिन तक स्कूल संचालित होंगे। इस दौरान 25 दिसम्बर से पहले रविवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से पूर्व में जारी कैलेंडर के मुताबिक दिसम्बर के 31 दिनों में 25 दिसंबर से शीतकालीन छुट्टियां होगी। आमतौर पर 31 दिसम्बर तक छुट्‌टी होती थी लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर पांच जनवरी कर दिया गया, क्योंकि सर्दी इतनी ज्यादा होती है कि कलेक्टर के आदेश पर छुट्‌टी करनी पड़ती है। जून महीने में जारी इस कैलेंडर में 12 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा बताई गई है जबकि ये परीक्षाएं बीस नवम्बर से शुरू हो चुकी है और अभी चल रही है। गुरु गोविंद सिंह जयंती का छुट्‌टी 27 दिसम्बर है जो सर्दी की छुट्टी में ही आ गया। इसी तरह 25 दिसम्बर को क्रिसमस की छुट्‌टी भी इसी में शामिल है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन छुट्‌टी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक 25 दिसम्बर से ही शीतकालीन छुट्‌टी होंगे।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार