चोरी के प्रकरण में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

चोरी के प्रकरण में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

बीकानेर। चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में वांछित तीन आरोपियों को आज पांचू पुलिस थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ टयूबवैल, कृषि यंत्र व तारबंदी चोरी के मामले दर्ज हैं।
पांचु थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीमों ने आज चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले प्रकरण में सारूण्डा में शंकरलाल पुत्र कानाराम के खेत से ट्यूबवैल की केबल व कृषि यंत्र चोरी करने के मामले में आरोपिी मोहनराम पुत्र भगवानाराम जाति नायक व कोजाराम पुत्र पप्पुराम जाति नायक निवासी सारूण्डा को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में पांचू निवासी बच्छराज पुत्र हनुमानमल बरडिय़ा के खेत से पट्टे व पट्यिा तथा तारबंदी का तार चोरी करने के मामले में भैराराम पुत्र धुडाराम जाट निवासी पांचू को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामकेश मीणा, हैड कांस्टेबल गंगाराम, हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल गोपालराम व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी