नशे की तस्करी करते दो पार्षद सहित तीन लोग गिरफ्तार

नशे की तस्करी करते दो पार्षद सहित तीन लोग गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर जिले की राजियासर थाना पुलिस ने शनिवार को डोडा पोस्त तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो आरोपी पीलीबंगा नगरपालिका में पार्षद हैं। जिनसे पुलिस ने 40 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। राजियासर थाना अधिकारी सतीश यादव के अनुसार कॉन्स्टेबल आत्माराम को मुखबिर के जरिए दो कारों से मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस-वे पर कानोर गांव की रोही के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान सुबह पांच बजे बीकानेर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने उसे भगाने की कोशिश की। इस पर टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। जब कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि पीछे एक कार में पोस्त लाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार थोड़ी देर बाद पीछे से आ रही दूसरी कार को भी रोक लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसकी पीछे की सीट और डिग्गी में एक-एक कट्टा रखा हुआ मिला। जिनमें पोस्त भरी हुई थी। जिसका वजन करीब 40 किलो था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी सवार लोगों की पहचान तोजेंद्र सिंह और प्यारेलाल के रूप में हुई। वहीं मादक पदार्थ लेकर आ रही गाड़ी के ड्राइवर की पहचान शिवकुमार निवासी पीलीबंगा के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोजेंद्र सिंह और प्यारेलाल पीलीबंगा नगर पालिका के पार्षद हैं। पुलिस के अनुसार तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ की तस्करी के काम में ली जा रहीं दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच सूरतगढ़ सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा