पीबीएम में बधाई के नाम पर अवैध वसूली अब भी जारी, पैसे लेने बाहर गेट तक पहुंच गई महिला कर्मचारी, देखें वीडियो

पीबीएम में बधाई के नाम पर अवैध वसूली अब भी जारी, पैसे लेने बाहर गेट तक पहुंच गई महिला कर्मचारी, देखें वीडियो

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल प्रस्तुता वार्ड में कर्मचारियों द्वारा बधाई के नाम पर अवैध वसूली का खेल अब भी जारी है, जबकि अस्पताल प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है कि अब बधाई के नाम अवैध वसूली बंद हो चुकी है। इन दावों की हकीकत धरातल पर कुछ और ही है, जहां अवैध वसूली अब भी जारी है। बधाई मांगने का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें महिला कर्मचारी ने हद पार करते हुए बधाई के नाम पर अवैध वसूली के लिए बाहर गेट तक पहुंच गई। यहां महिला कर्मचारी अपनी जिद पर अड़ गई और कहा कि उन्हें पैसे देने ही पड़ेंगे। आखिरकार प्रस्तुता के परिजनों ने पैसे दिए तब पीछा छूटा। दरअसल, पीबीएम अस्पताल के प्रस्तुता वार्ड में बधाई के नाम पर अवैध वसूली का खेल लंबे अर्से से चल रहा है, कई बार इस वसूली को लेकर विवाद हुए है, सवाल उठे। जिनके बाद पीबीएम प्रशासन आदेश निकालकर अवैध तरीके से पैसे मांगने वाले स्टाफ पर सख्त कार्यवाही की बात भी कही गई, लेकिन पीबीएम प्रशासन के इस आदेश की पालना धरातल पर आज नहीं हुई। जिसके कारण यहां हर रोज सेकड़ों परिजन लूटे जा रहे है। जानकारों ने बताया कि लड़का होने पर 500 से लेकर 1500 रुपए तक बधाई स्टाफ द्वारा परिजनों से मांगी जा रही है। वहीं, लड़की होने पर 500 रुपए से अधिक पैसे नहीं मांगे जाते। यानि कि अवैध वसूली का खेल चाहे लड़का हो या चाहे लड़की, दोनों में खेला जा रहा है। कोई परिजन पैसे देने से इनकार कर देता है तो उनके पेशेंट के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है, उन्हें परेशान किया जाता है। ऐसे में मजबूरन परिजनों को पैसे देने ही पड़ते है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल