बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस, घायलों को बीकानेर किया रेफर

बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस, घायलों को बीकानेर किया रेफर
श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के गांव 20 एलएम में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। इनमें डेढ़ वर्षीय सन्नी, ढाई वर्षीय इशांत और उनकी 15 वर्षीय मौसी लक्ष्मी शामिल हैं। तीनों को घडसाना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव 20 एलएम के पास खेत में खड़े एक विद्युत पोल पर बिजली गिरी। इसके बाद बिजली का करंट विद्युत तारों से होते हुए लगभग 500 मीटर की दूरी पर बनी सात ढाणियों में फैल गया। जिस ढाणी में यह हादसा हुआ, वहां बच्चे अपनी मौसी के साथ आंगन में कमरे के दरवाजे के पास खेल रहे थे। लोहे के दरवाजे में करंट आने से तीनों झुलस गए। घायल बच्चों के चाचा मक्खन राम (22) ने बताया- उनके बड़े भाई सुरेंद्र ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

घटना के समय सुरेंद्र काम पर गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे सन्नी और इशांत, चार वर्षीय बेटी संध्या, उनकी मौसी लक्ष्मी और सुरेंद्र की पत्नी मौजूद थीं। मक्खन राम के अनुसार, सन्नी और इशांत अपनी मौसी लक्ष्मी के साथ आंगन में खेल रहे थे, तभी अचानक लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को घडसाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण सातों ढाणियों में लगे हुए विद्युत उपकरण भी जल गए हैं।

  • Related Posts

    शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला

    शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला उदयपुर में 6 से ज्यादा बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार…

    प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

    प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले जयपुर। जयपुर में एक प्रेमी युगल के ट्रेन के आगे…

    You Missed

    शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला

    शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला

    प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

    प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

    बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस, घायलों को बीकानेर किया रेफर

    बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस, घायलों को बीकानेर किया रेफर

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

    बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

    बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह