फिरौती गैंग का नेटवर्क उजागर, रोहित गोदारा गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

फिरौती गैंग का नेटवर्क उजागर, रोहित गोदारा गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पीलीबंगा। फिरौती गैंग से हनुमानगढ़ जिले के युवाओं की संलिप्तता का एक और मामला सामने आया है। पीलीबंगा पुलिस ने मंगलवार को रोहित गोदारा गैंग को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी आकाशदीप बराड़ को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तीनों को धारा-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपियों से विभिन्न वारदातों में संलिप्तता आदि को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीलीबंगा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने मय टीम कार्रवाई करते हुए आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह उर्फ नवजोत तथा आकाशदीप सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया। 13 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार मेघवाल निवासी लीलांवाली, तहसील संगरिया ने पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाया और नई सिम जारी करवा ली। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आकाशदीप बराड़, लवजोत सिंह तथा आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप बराड़ थाना जवाहरनगर, जिला श्रीगंगानगर में दर्ज संगठित अपराध के एक मामले में पहले से वांछित है, जिसमें बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के प्रावधान शामिल हैं।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी