चलती बस पर मारे पत्थर, चालक घायल, दूसरी बस में बिठाई सवारियां

चलती बस पर मारे पत्थर, चालक घायल, दूसरी बस में बिठाई सवारियां

हनुमानगढ़. दिल्ली से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली हनुमानगढ़ डिपो की बस पर हरियाणा के हिसार सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे

बाइक सवार समाटकंटकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बस चालक सुभाषचंद्र निवासी गांव दीपलाना पीएस नोहर, हनुमानगढ़ घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से सब सकते में आ गए, लेकिन यात्रियों ने साहस कर हमलावरों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर हिसार सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। यात्रियों को दिल्ली-श्रीगंगानगर चलने वाली अन्य बस में बिठाया गया। करीब पौने दस बजे दूसरी बस को रवाना किया गया। बस में सवार गांव भिरानी, भादरा निवासी मदनलाल लम्बोरिया ने बताया कि दिल्ली से बस दोपहर करीब पौने दो बजे चली। शाम सात बजे हिसार पहुंची। हिसार से निकलने के बाद चंदननगर इलाके में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया। सडक़ पर ही खड़े होकर साइड नहीं देने की बात कहकर बस चालक से गाली गलौच करने लगे। बस चालक व यात्रियों ने समझाया तो वे और आक्रोशित हो गए।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम