कल 8वीं तक के बच्चों का रहेगा अवकाश, जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

कल 8वीं तक के बच्चों का रहेगा अवकाश, जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

राजस्थानी चिराग। जयपुर जिले में कल 8वीं तक के बच्चों का अवकाश रहेगा. जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने आदेश जारी किए हैं. शीतलहर को देखते हुए आदेश जारी किए हैं. कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से 3 तक रहेगा.

करौली में सर्दी के सितम के बीच स्कूली बच्चों को राहत:
करौली में भी सर्दी के सितम के बीच स्कूली बच्चों को राहत दी गई है. कल जिले के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है. आज बिगड़े मौसम को देखते हुए कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने आदेश जारी किए हैं. कल जिले में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का अवकाश रहेगा. कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 10 बजे बाद से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं. कलेक्टर ने कहा कि आदेश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों पर एक बार फिर मेहरबान हुए चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन:
चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन एक बार फिर से बच्चों पर मेहरबान हो गए हैं. सर्दी और बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक रंजन ने आदेश जारी किए हैं. 16 और 17 जनवरी का सरकारी और गैर सरकारी स्कूल का अवकाश घोषित किया गया है. प्राथमिक कक्षा से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा.

अवकाश केवल छात्रों के लिए है. जबकि स्कूल स्टाफ को विद्यालय जाना होगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होगी. इससे पहले स्कूल का 13 से 15 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय किया था. सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों को आदेशों की पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Recent Posts

  • Related Posts

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग कोटा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही…

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कैम्पर गाड़ी…

    You Missed

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    आखिरी ट्रिप, अब एक साथ घर पहुंचेंगे दोस्तों के शव, 3 घरों के बुझे चिराग

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: नेशनल हाईवे पर हादसा, कैम्पर ट्रेलर से भिड़ी, दो घायल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की 20 प्रतिष्ठानों को करना पड़ा सीज

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर: अगर बकाया है ये टैक्स तो चल-अचल संपत्ति भी होगी जब्त, पढ़ें खबर

    बीकानेर: अगर बकाया है ये टैक्स तो चल-अचल संपत्ति भी होगी जब्त, पढ़ें खबर

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया