दर्दनाक हादसा, खेलते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 भाई; मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा, खेलते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 भाई; मचा कोहराम

जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव वेरी के समीप निर्माणधीन ऑयल मिल परिसर में बने कमरे की छत पर खेलते वक्त गुरुवार दोपहर दो भाई हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दो भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। बच्चों के माता-पिता ऑयल मिल में ही मजदूरी करते हैं और वहीं परिसर में बने एक कमरे में रहते हैं।

जानकारी के अनुसार ऑयल मिल पर गांव लखनपुर, नदबई निवासी शिवलाल जाटव ऑयल मिल पर चौकीदारी का काम करता है। वर्तमान में मिल की चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। महीने भर पहले मजदूरी करने के लिए शिवलाल ने अपने पुत्र नन्दलाल और पुत्रवधु को भी बच्चों सहित वहीं बुला लिया और मिल मालिक ने रहने के लिए एक कमरा दंपती को दे दिया। गुरुवार दोपहर को मजदूर दंपती मजदूरी कार्य में व्यस्त थे।
तभी उनके दोनों बच्चे प्रशांत (15) और पवन (12) खेलते हुए कमरे की छत पर चढ़ गए। जहां कमरे के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। छत पर धुआं उठते देख आसपास के लोग छत पर पहुंचे तब तक बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे। दोनों बच्चों को हलैना अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामला भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले का है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं