राजस्थान में भीषण हादसा, घूमने निकले 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

राजस्थान में भीषण हादसा, घूमने निकले 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

चिड़ावा (झुंझुनूं)। खुशियों भरे सफर पर निकले पांच दोस्तों में से तीन अब इस दुनिया में नहीं हैं। फलोदी-जोधपुर क्षेत्र के चाडी-चौतीणा-श्रीलक्ष्मणनगर से गुजर रहे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में चिड़ावा के वार्ड 10 चौधरी कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र राधेश्याम नायक, लोहिया स्कूल के पास निवासी अक्षय स्वामी पुत्र मामराज और घरड़ाना कलां निवासी अमित पुत्र राजेंद्र राव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों दोस्त कार में सवार होकर चिड़ावा से जैसलमेर की ओर रवाना हुए थे। देर रात सियोल नगर और चांपासर के बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ऊपर का हिस्सा तक अलग हो गया। राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के शिकार पांचों युवक चिड़ावा की अलग-अलग ट्रेवल एजेंसियों में काम करते थे। स्लीपर बसों की हड़ताल के चलते कुछ दिनों से खाली बैठे थे। ऐसे में दोस्तों ने साथ में जैसलमेर घूमने का प्लान बनाया, लेकिन किसे पता था कि ये सफर उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगा। मिलनसार और मददगार स्वभाव के कारण ये पांचों युवक अपने साथियों में काफी लोकप्रिय थे।

  • Related Posts

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने वाला…

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने वाहन स्वामियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया…

    You Missed

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू