हादसे में लापरवाही के खिलाफ दो मामले दर्ज, 10 अधिकारी-कर्मचारी नामजद

हादसे में लापरवाही के खिलाफ दो मामले दर्ज, 10 अधिकारी-कर्मचारी नामजद

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। देवानाडा केड़ली सरकारी स्कूल में हुए हादसे के मामले में नोखा पुलिस थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए है। जिसमें अधिकारियों सहित दस लोगों को नामजद किया है। पहला मामला केड़ली निवासी रेखाराम पुत्र नत्थाराम जाट व दूसरा मामला नोखा थानाधिकारी अमित कुमार द्वारा दर्ज करवाया गया है। रेखाराम द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट में स्कूल प्रधानाध्यापक संतोष, अध्यापक सुनील, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पांचू भंवरलाल जानू, विकास अधिकारी पंचायत समिति पांचू जसवंत सिंह बिश्नोई, केड़ली पीईईओ सुरजाराम, शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा को नामजद किया गया है। परिवादी ने बताया कि इनकी लापरवाही के कारण उसकी व उसके भाई की तीन नाबालिग बच्चियां की स्कूल के पानी के कुंड की छत गिरने के कारण तीनों बच्चियों की मौत हो गई।

वहीं, थानाधिकारी अमित कुमार द्वारा दर्ज करवाये गए मामले में ग्राम पंचायत बंधड़ा के तत्कालीन सरपंच दीपाराम चौधरी, बंधड़ा ग्राम पंचायत के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार चौधरी व रामलखन मीणा, नोखा पंचायत समिति के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता शिवलाल चौधरी को नामजद किया है। आरोप है कि इन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही के कारण उस स्कूल की तीन नाबालिग बच्चियों की स्कूल के पानी के कुंड की छत गिरने के कारण तीनों बच्चियों की मौत हो गई।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट