शहर में इस जगह दो लोगों ने व्यापारी पर बरसाई गोलियां, फैली दहशत

शहर में इस जगह दो लोगों ने व्यापारी पर बरसाई गोलियां, फैली दहशत

बीकानेर। रियल स्टेट व्यापारी के गोली मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर की है। जहां पर एक जिम के बाहर रियल स्टेट व्यापारी को गोली मार दी गई। व्यापारी के जिम से निकलते ही उन पर 2 बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। इस हमले में व्यापारी के पैर में गोली लगी है।

श्रीगंगानगर शहर के व्यस्ततम जस्सा सिंह मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। घायल व्यापारी आशीष गुप्ता को लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं।

गोलियां चलने की आवाज से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जांच शुरू की गई। घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद हुए हैं।

  • Related Posts

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा जयपुर में लिव-इन पार्टनर के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी…

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई…

    You Missed

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा

    लिव-इन पार्टनर ने किया युवती से रेप, शादी का झांसा देकर देता रहा धोखा

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

    बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

    बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

    बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

    शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

    शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, ये 3 राशि वाले रहें सतर्क

    1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

    1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

    बीकानेर: नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर: नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार