बीकानेर: शहरी क्षेत्र के इन दो जनता क्लीनिक के स्टाफ को भेजा घर, ये वजह आई सामने

बीकानेर: शहरी क्षेत्र के इन दो जनता क्लीनिक के स्टाफ को भेजा घर, ये वजह आई सामने

बीकानेर। शहरी क्षेत्र की दो जनता क्लीनिक के स्टाफ को घर भेज दिया है। उनकी जगह अन्य स्टाफ को नियुक्त किया गया है। जनता क्लीनिक में स्टाफ लगाने का काम निजी एजेंसी के माध्यम से किया जाता है। शहरी क्षेत्र की वृंदावन एन्क्लेव तथा कैलाशपुरी कॉलोनी में जनता क्लीनिक खोली हुई है। इसमें मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति की गई थी। गत कई दिनों से इन दोनों क्लीनिकों में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ नदारद मिल रहा था। इसकी शिकायत क्षेत्र के मरीजों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध से की थी। डॉ. साध ने इस पर वृंदावन एन्क्लेव स्थित जनता क्लीनिक में चिकित्सक, दो जीएनएम तथा एक फार्मासिस्ट को हटाया है। इसी तरह कैलाशपुरी स्थिति जनता क्लीनिक में एक चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं एएनएम को हटाया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए अन्य स्टाफ नियुक्त किया गया है। डॉ. साध ने बताया कि जिस जनता क्लीनिक से किसी स्टाफ शिकायत आएगी, वहां की जानकारी लेकर स्टाफ को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल