ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल

ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल

चूरू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन का पट्टा टूट गया। इससे भारी बीम दो मजदूरों पर गिर गई।
घायल मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के दुर्गनपुर गढ़ी निवासी 18 वर्षीय आसिफ और 24 वर्षीय परवेज के रूप में हुई है। दोनों बीम को पकड़कर दिशा-निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान हाइड्रा मशीन का पट्टा टूट गया। साथी मजदूर घायलों को तुरंत निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। परवेज के सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आसिफ को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में साथी मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा