ऊंट से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, शहर के इस अनाज व्यापारी की मौत, बेटा और पोता घायल

ऊंट से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, शहर के इस अनाज व्यापारी की मौत, बेटा और पोता घायल

नेशनल हाईवे-68 पर अनाज व्यापारी की शेवरोले कार ऊंट से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार में सवार भामाशाह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनका बेटा और पोता घायल हो गए। हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके बाछड़ाऊ के पास हुआ। पुलिस ने कार को हाईवे से हटाया। इधर ऊंट की भी मौके पर ही मौत हो गई। रात पुलिस ने मृतक के शव को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। बुधवार को मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायलों का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हाईवे क्रॉस कर रहा था ऊंट
पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी रामजी की गोल हाल बाड़मेर शहर न्याति नोहरा निवासी पारसमल धारीवाल पुत्र आसुलाल जैन अपने बेटे नरेश कुमार व पोते संजय कुमार के साथ कार में सवार होकर रामजी की गोल से बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे। मंगलवार रात को करीब 9 बजे नेशनल हाईवे 68 पर बाछड़ाऊ से निकलते ही एक ऊंट हाईवे क्रॉस कर रहा था। ड्राइवर को ऊंट नजर नहीं आने से कार उससे टकरा गई। इससे कार की छत और आगे से परखच्चे उड़ गए। इससे कार में सवार पारसमल धारीवाल सहित तीनों घायल हो गए। लोगों ने सभी को बाड़मेर हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने पारसमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे नरेश कुमार व पोते संजय कुमार को हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से कार व ऊंट को हाईवे से हटाया। मृतक के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार