देखे क्राइम से जुड़ी तीन खबरे एक साथ

देखे क्राइम से जुड़ी तीन खबरे एक साथ

श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला: लोहे के पाइप से की मारपीट, दो नामजद

बीकानेर, 16 दिसंबर | श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जाखासर नया गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर गंभीर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

जाखासर नया निवासी दानाराम पुत्र बुधाराम मेघवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव के ही रामनिवास और भिंयाराम पुत्रगण भगवानाराम मेघवाल ने उसके घर में जबरन घुसकर उस पर लोहे के पाइप से हमला किया। घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच भी की। इस हमले में दानाराम को गंभीर चोटें आई हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ मारपीट:

बीकानेर, 16 दिसंबर | कोतवाली थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुरानी जेल रोड, आर्य समाज भवन के सामने रहने वाले घनश्याम सोनी पुत्र किशनलाल सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके अनुसार, 14 दिसंबर को सुनारों की बड़ी गुवाड़ में मेघराज सोनी ने उनकी पत्नी तारा सोनी और सास के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने थाप-मुक्कों से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पिता-पुत्र पर लाठी से हमला, तीन नामजद:

बीकानेर, 16 दिसंबर | नापासर थाना क्षेत्र के आसेरा गांव में पिता और पुत्र पर लाठियों से हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। आसेरा निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि 15 दिसंबर को हेतराम पुत्र गोमदराम गोदारा, रामलाल पुत्र हेतराम गोदारा और रेवंतराम पुत्र हेतराम ने उनके और उनके पुत्र अमित पर लाठियों से हमला किया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। नापासर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीनों घटनाएं आपसी रंजिश और विवादों से जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी