राजस्थान में बदला मौसम, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं जमकर गिरे ओले, पढ़े खबर

राजस्थान में बदला मौसम, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं जमकर गिरे ओले, पढ़े खबर

नागौर में शनिवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। जयपुर समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। सीकर-नागौर में ओले गिरे। मौसम विभाग ने 4 मई को 12 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव के बाद कई शहरों में तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर में भी दोपहर बाद आंधी चली और बादल छाने के बाद कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

जयपुर में आंधी-बारिश के बाद पारा 10 डिग्री तक गिरा
जयपुर में दोपहर बाद मौसम में हुए बदलाव से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम की रिपोर्ट देखें तो जयपुर में दोपहर ढाई बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शाम 4:30 बजे तक पारा लुढ़ककर 25.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में धूलभरी आंधी चलने के बाद कई जगह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो 2 मई को जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं समेत अन्य पूर्वी जिलों में सुबह-सुबह आंधी चली और बादल छाए। दिन में भी इन शहरों के अलावा उत्तरी जिलों में हवा चली, लेकिन गर्मी कम रही। 2 मई को दिन में सबसे कम गर्मी पिलानी में रही, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था।

पिलानी के अलावा हनुमानगढ़ में भी गर्मी से लोगों को बहुत राहत रही। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। झुंझुनूं में 33.9, धौलपुर में 34.9, गंगानगर में 34.8, अलवर में 32.5, अजमेर में 36.9, सीकर में 37.5 चूरू में 36.2, करौली में 35.4 और दौसा में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जयपुर में 2 मई को अधिकतम तापमान गिरकर 35.5 सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी