शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बूंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बूंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

जयपुर। राजस्थान के बूंदी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। लाखेरी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार लोग माटूंदा में एक सामाजिक सम्मेलन में जा रहे थे। हादसे में अब तक मां-बेटी सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग चौतारा का खेड़ा गांव से माटूंदा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बाइक सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बालिका और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

कोटा रेफर किए गए मरीज
घायलों को सबसे पहले खट्टकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बूंदी जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा बूंदी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों की हर संभव सहायता के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए। थानाधिकारी राजाराम जाट भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार