राजस्थान में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 17-20 फरवरी को होगी हल्की बारिश

राजस्थान में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 17-20 फरवरी को होगी हल्की बारिश

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में फरवरी के पहले पखवाड़ा में तापमान बढ़ने लगा है। बाड़मेर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वैसे आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बाड़मेर में रहा राजस्थान में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.5 (+4.6 डिग्री) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जयपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में अभी भी रात और सुबह ठंडी रहती है। स्वास्थ्य में कोई दिक्कत न हो इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। जयपुर में दोपहर 3 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का आज शुक्रवार 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर के लिए मौसम विभाग का Prediction है कि 16 से 19 फरवरी के बीच जयपुर के कई हिस्सों में बादल गरज सकते हैं या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता