मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर
जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले से ही युद्ध के कारण गैस सप्लाई बाधित है वहीं गुरुवार देर रात से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का भारी इजाफा कर दिया गया है। अब प्रदेश में 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2106 रुपए की जगह 3099 रुपए में मिलेगा। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगा।

छोटा सिलेंडर 833 रुपए में मिलेगा
महंगाई की सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों पर पड़ेंगी। एलपीजी संकट के चलते मजदूरों को पहचान पत्र के आधार पर 5 किलो वाला सिलेंडर देने की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे रिफिल कराना 242 रुपए महंगा कर दिया गया है। 5 किलो वाला रिफिल अब 591 रुपए की जगह 833 रुपए में मिलेगा। इससे प्रदेश के लाखों श्रमिकों पर बड़ा आर्थिक बोझ आएगा। व्यवसायिक और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं। हालांकि बीते माह घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं युद्ध के संकट के दौरान सिलेंडर सप्लाई करने के नियमों में किए गए बदलाव से अब तक लोगों को गैस की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा