बेटे का बर्थ-डे मनाया, तीन घंटे बाद पिता की मौत, बाइक से गिरने पर डिवाइडर से सिर टकराया

बेटे का बर्थ-डे मनाया, तीन घंटे बाद पिता की मौत, बाइक से गिरने पर डिवाइडर से सिर टकराया

मंगलवार रात अपने बेटे का पहला बर्थ-डे मनाने के बाद एक पिता की मौत हो गई। वह रात 11 बजे बाइक से अपने दोस्त को टिफिन देने के लिए घर से निकला था। टिफिन देकर रात 2 बजे घर लौटते समय उसकी बाइक स्लिप हो गई, डिवाइडर से उसका सिर टकराने पर उसकी मौत हो गई। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र की है। कोटा के दोस्तपुरा निवासी मृतक के पिता राजेश सुमन ने बताया कि बेटे कमल सुमन (23) अपने बेटे कार्तिक का पहला जन्मदिन मनाने के बाद अपने दोस्त को टिफिन देने गया था। जब वह रात करीब 2 बजे दोस्त को टिफिन देकर लौट रहा था तो किशोर सागर तालाब रोड पर उसकी बाइक स्लिप हो गई, जिससे वह बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर बेटे को एंबुलेंस से एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। कमल सुमन कैंटीन में काम करता था। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां