बीकानेर: डिलीवरी के 7 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

बीकानेर: डिलीवरी के 7 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

बीकानेर के नोखा में रहने वाली एक महिला की डिलीवरी के 7 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। महिला ने 5 अगस्त को काकड़ा गांव के सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे नोखा के प्राइवेट नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो पीबीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद 3 डॉक्टर के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

टांके लगाने में हुई थी गड़बड़ी
महिला के पति राकेश बिश्नोई ने जसरासर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि रेणु पत्नी राकेश बिश्नोई को 5 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर काकड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उसी दिन शाम 4 बजे डिलीवरी हुई। इस दौरान टांके लगाने में हुई गड़बड़ी के बाद नोखा के प्राइवेट अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार