नाकाबंदी तोड़ भागे बदमाशों का किया पीछा तो की फायरिंग,मशक्कत के बाद तीन को दबोचा

नाकाबंदी तोड़ भागे बदमाशों का किया पीछा तो की फायरिंग,मशक्कत के बाद तीन को दबोचा

बीकानेर। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान डस्टर कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए नाकाबंदी को तोड़ा और भागने का प्रयास किया। जिसके बाद एसपी के निर्देशों में जिलेभर में पुलिस टीमें एक्टिव हुई और गोलूवाला थाना पुलिस को ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी करने के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार गोलूवाला थाना पुलिस के जवानों ने रात में नाकाबंदी की तो इस नाकाबंदी को तोड़ते हुए बदमाश आगे निकल गए। गोलूवाला पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाश गाड़ी को भगाकर ले गए। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए पुलिस वाहन को टक्कर भी मारी।

पुलिस जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों की गाड़ी का पीछा जारी रखा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों की गाड़ी को रोककर घेरा देकर मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया की सबसे अच्छी बात ये रही कि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों को हल्की चोट आई है।
पुलिस ने राजेंद्र कुमार उर्फ राजू पुत्र शिवप्रकाश बेनीवाल निवासी वार्ड 1 गोलूवाला सिहागान, विकास कुमार पुत्र दलीप कुमार बिश्नोई निवासी वार्ड 21 मंडी पीलीबंगा और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी