बीकानेर संभाग: अवैध संबंध के लिए टोकने पर पत्नी की हत्या, गला दबाकर पानी के टैंक में फेंका

बीकानेर संभाग: अवैध संबंध के लिए टोकने पर पत्नी की हत्या, गला दबाकर पानी के टैंक में फेंका

पत्नी ने अवैध संबंध के लिए टोका तो पति ने गला दबाकर उसे मार डाला। शव को घसीटते हुए आंगन में ले गया। फिर घर में बने पानी के टैंक में शव को फेंक दिया। इसके बाद परिजनों के सामने शोर मचाता हुआ आया। परिवार को बताया कि पत्नी ने टैंक में कूदकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई तो पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की। उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। मामला श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर थाना इलाके का है। श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा- 8 दिसंबर को पूजा उर्फ बबली (40) की गला दबाकर हत्या करने के मामले में उसके पति छिंद्रपाल सिंह (42) को गिरफ्तार किया है। उसने हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की थी। एसपी ने बताया- पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि छिंद्रपाल की पत्नी को उसके अवैध संबंध का पता चल गया था। 8 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर छिंद्रपाल ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को आंगन में बने पानी के टैंक में डाल दिया। बच्चों और परिवार को बताया कि पूजा ने टैंक में कूदकर सुसाइड कर लिया है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम इतने रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए

    बड़ी खबर: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम इतने रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए तेल विपणन कंपनियों ने भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया…

    बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

    बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे बीकानेर। नोखा में एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार…

    You Missed

    बड़ी खबर: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम इतने रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए

    बड़ी खबर: तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम इतने रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए

    बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

    बीकानेर: बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने इस व्यापारी से लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भागे

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर

    कोटगेट-सांखला फाटक का कार्य को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़े ये खबर

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की

    26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की

    बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

    बीकानेर: इस हाइवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे, वाहन तेज चलाया तो कटेगा चलान

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार

    बीकानेर: ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत, बुरी तरह पिचकी कार