शूटर को सुपारी देकर करवाया पति का मर्डर, एक्सप्रेस-वे के पास फेंक गए थे बॉडी

शूटर को सुपारी देकर करवाया पति का मर्डर, एक्सप्रेस-वे के पास फेंक गए थे बॉडी

दौसा की कोलवा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले में अवैध संबंधों के चलते सुपारी देकर मर्डर कराने की बात सामने आई है। घटनाक्रम 10 फरवरी 2025 का है, जब दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के पास द्वारापुरा में जीरो पॉइंट पुलिया के पास लिंक रोड के किनारे अज्ञात शख्स का शव बरामद हुआ था फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से मृतक की पहचान की। इसके बाद कड़ी से कडी जोड़ते हुए मर्डर के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र शर्मा निवासी भोजपुर-आरा बिहार हाल निवासी अर्थला गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही वारदात में उपयोग ली गई कार को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल दूसरे आरोपी शूटर रामसुन्दर उर्फ बिटटु निवासी आजमगढ़ यूपी को 7 दिसंबर को गाजियाबाद से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने जघन्य हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी श्वेता उर्फ शिल्पी को पनपुरा जिला भोजपुर-आरा, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। कोलवा थाना इंचार्ज रामशरण गुर्जर ने बताया कि मृतक आशानंद पाड़े उसकी पत्नी शिल्पी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। ऐसे में उसे रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर शूटर से गोली मारकर मर्डर कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाने के कॉन्स्टेबल राजेन्द्र प्रसाद की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार