रोडवेज बस व कार की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल, कार के उड़े परखच्चे

रोडवेज बस व कार की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल, कार के उड़े परखच्चे

राजस्थानी चिराग। उदयपुर-सलूम्बर मेगा हाईवे इन दिनों हादसों का मार्ग बनता नजर आ रहा है। बीते दिनों में यहां कई दुर्घटनाएं हुई, जिसमें कई गंभीर घायल तो कइयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रविवार को भी दोपहर करीब 3 बजे जावरमाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़ा में विकट मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन जने घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस सलूम्बर से उदयपुर तो कार उदयपुर से सलूम्बर की ओर जा रही थी। हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत सिंगटवाडा सरपंच गौतम लाल मीणा, ओड़ा उपसरपंच कानाराम, रमेश सुवालका आदि के साथ ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि हादसे में कुंद्रा, तहसील आसपुर, जिला डूंगरपुर निवासी सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, पुष्पराज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, गिरिजा कुंवर पत्नी जयपाल, नरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह घायल हो गए।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन मौके पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में सभी को निजी वाहन से उदयपुर चिकित्सालय ले जाया गया। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। साथ ही आए दिन हो रही भीषण दुर्घटनाओं को देखते हुए मेगा हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां