Bilaspur-Bikaner Express caught fire: बीकानेर एक्सप्रेस में लगी भी आग, फिर हुआ धमाका

Bilaspur-Bikaner Express caught fire: बीकानेर एक्सप्रेस में लगी भी आग, फिर हुआ धमाका

राजस्थानी चिराग। उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने में मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी थी।

अधिकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे अपनी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया है। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन के आग लगे वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी