बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर: करंट लगने से महिला की मौत, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर। गांव मोमासर की रोही में एक विवाहिता की खेत में लगी करंट वाली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पति ताराचंद पुत्र नोरताराम मेघवाल ने पड़ोसी खेत मालिक लूणाराम पुत्र भैराराम भामूं के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मोमासर की रोही में उसके पिता का खेत है। इसके पूर्वी दिशा में आरोपी का खेत है और उसके पिता ने अपने खेत से पांच बीघा भूमि आरोपी को काश्त पर दे रखी है। आरोपी ने इस भूमि पर झटका मशीन लगा रखी है, तार लगाकर करंट प्रवाह कर रखा है। परिवादी ने बताया कि आरोपी कई बार इस तार को सीधे ट्रांसफार्मर से जोड़कर करंट प्रवाह चालू कर देता है। सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवादी की 30 वर्षीय पत्नी सीलूदेवी खेत की सींव पर कृषि कार्य कर रही थी और सीलूदेवी करंट की चपेट में आ गई व उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवादी, उसके पिता, सांवरमल मेघवाल मौके पर पहुंचे। सभी ने शोर मचाकर आरोपी को तार हटाने की आवाज लगाई। आरोपी ने अपने बेटे को आवाज देकर तार हटवाया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने सीलूदेवी को संभाला परंतु उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवादी ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद तार को जोडऩे व सीलूदेवी की मौत हो गई ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एएसआई भगवानराम को सौंपी गई । हैड कांस्टेबल गणेशा राम द्वारा मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया गया।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर