महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक महिला ने टैक्सी चालक और उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर को वह अपनी बेटी और बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी थी। इसी दौरान टैक्सी चालक उन्हें एक गांव में छोडऩे के लिए अपनी गाड़ी में बिठा ले गया। रास्ते में आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया। बेहोश होने पर उसे करणीनगर स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी की मां भी इस अपराध में शामिल थी। वह पीडि़ता को खाने-पीने की चीजों में नशीली दवाएं देती थी। बाद में दोनों उसे नोखा के उगमपुरा स्थित मकान में ले गए। वहां आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है आरोपी महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करता था। एक अन्य आरोपी ने भी चार महीने पहले पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला का हाथ तोड़ दिया। पीडि़ता 23 फरवरी को अपनी बेटी के साथ आरोपियों के चुंगल से भागने में सफल रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास बीकानेर। शहर के रामपुरा बस्ती में एक महिला पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने…

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में 23 नवंबर को सड़क किनारे मिला एक अज्ञात…

    You Missed

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात शव निकला पुलिस कॉन्स्टेबल का, डीएनए जांच से होगी अंतिम पुष्टि

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    खुशखबरी: बीकानेर में लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, बनेगी इतनी नई कॉलोनियां

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया

    एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया

    बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में बढ़ाई ठंड, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

    बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में बढ़ाई ठंड, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

    पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी ने छुड़ाई धूजणी, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

    पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी ने छुड़ाई धूजणी, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट