बीकानेर: युवक ने डॉलर में कमाई के चक्कर में लाखों रुपये गवांए, दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: युवक ने डॉलर में कमाई के चक्कर में लाखों रुपये गवांए, दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर।
देश भर में कबूतरबाजी का शिकार होकर रूपए गवांने की अनेक घटनाएं सामने आ रही है। क्षेत्र में एक युवक ने विदेश में डॉलर कमाने के नाम पर अपने परिवार की गाढ़ी कमाई के लाखों रूपए गवां दिए। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव इंदपालसर निवासी 39 वर्षीय पोकरराम पुत्र केसराराम जाट ने रोहतक, पावर हाऊस के पास स्थित 7 स्टार फर्म की दो महिलाओं खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे वर्क वीजा का कहकर स्टडी वीजा पर विदेश भेज दिया। आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 4,50,000 रूपए हड़प लिए। उसने रूपए लौटाने का कहा तो उसे स्पष्ट मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आजकल किसी को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का तरीका चलन में है। ऐसे में क्षेत्र के आमजन सतर्क रहें और किसी झांसे में ना आते हुए किसी अधिकृत व पंजीकृत कंपनी पर ही भरोसा करें। किसी को रूपए देने से पूर्व उसकी पूरी छानबीन करें।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी