अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, मोबाइल मैसेजिंग बनी मौत की वजह

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, मोबाइल मैसेजिंग बनी मौत की वजह

जिला साइबर सेल ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 13 जून को चरखीजाल रेलडा के जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान विकास सिंह के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के शक के चलते की गई थी।

पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्यामसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी रामकिशन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक सिंह निवासी थाना सेंदड़ा को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में शामिल दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया है।
मोबाइल मैसेजिंग बनी मौत की वजह
पूछताछ में आरोपी अशोक सिंह ने बताया कि विकास सिंह उसके परिवार की एक लड़की को बार-बार फोन व मैसेज करता था। मना करने के बावजूद वह नहीं रुका। 11 जून को अशोकसिंह अपने दो साथियों के साथ जंगल में बैठा था, तभी विकास वहां से गुजरा। मौका देखकर तीनों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। सिर पर गंभीर वार लगने से विकास की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी