मारपीट में घायल युवक ने तोडा दम, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

मारपीट में घायल युवक ने तोडा दम, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल घटना 26 अक्टूबर को जैतपुर में हुई थी। मारपीट में घायल 23 वर्षीय दीपेश उर्फ दीपू ब्राह्मण की मंगलवार को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतक के नाना 49 वर्षीय बुलाकी प्रसाद पुत्र स्वर्गीय धनराज व मामा 21 वर्षीय दिनेश ओझा पुत्र बुलाकी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दीपेश का जैतपुर में ननिहाल है। उसका उसके नाना के भाई व उनके पुत्र से ज़मीनी विवाद चल रहा था।

मृतक दीपेश की मां के तीन बहनें हैं, उनके कोई भाई नहीं है। एक बहन का भी देहांत हो चुका है। ऐसे में पीहर की संपत्ति पर अपना हक लेने के लिए वह अपने पुत्र दीपेश के बाद जैतपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपेश के नाना का सगा भाई व भतीजा है। आरोपियों ने दीपेश के सगे नाना के मकान पर कब्जा कर रखा है। 26 अक्टूबर को आरोपी नाना व मामा ने दीपेश व उसकी मां के साथ मारपीट की। दीपेश को लाठियों से पीटा। उसके अंदरूनी चोटें आईं। हालत बिगडऩे पर उसे पीबीएम में भर्ती करवाया। जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें ⇒ अचानक ऐसा क्या हुआ की सैकड़ों बंदूकधारी पहुंचे भुट्टों के बास

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी