युवको ने युवती से की बदसलूकी, कार को क्रेन से उठाकर की तोड़फोड़, मामला दर्ज

युवको ने युवती से की बदसलूकी, कार को क्रेन से उठाकर की तोड़फोड़, मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में एक युवती के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा अभद्र व्यवहार और कार के नुकसान के मुआवजे के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि सांडवा निवासी 24 वर्षीय युवती ने ढाणी कालेरा निवासी रामकिशन पुत्र अर्जनराम जाट व तीन चार अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 10 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे तोलियासर जाते हुए उसकी स्वीफ्ट कार को रास्ते में रोककर क्रेन से उठा लिया। क्रेन पर चौधरी क्रेन लिखा था व कार में युवती के माता पिता व ताईजी बैठे थे। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर नीचे उतार लिया व महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार किया। आरोपी ने गाड़ी के शीशे, चाबी व रीमोट तोड़ दिए जिसके हर्जाने के 10 हजार रूपए देने के नाम पर दोनों में राजीनामा हुआ। आरोपी ने विश्वास घात करके उसे रूपए नहीं देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र को सौंप दी है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार