आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक को मारी टक्कर

आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक को मारी टक्कर

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई। ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में जवान की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चकनाचूर हो गई। शव नापासर हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया है। नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया- गुंसाईसर गांव से जवान राधेश्याम जाट (30) सोमवार रात बाइक पर जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस शव को नापासर हॉस्पिटल लेकर गई। ट्रक को सीज किया गया। हादसे की जानकारी पर जवान के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।

राधेश्याम पिछले दिनों छुट्‌टी पर बीकानेर अपने घर आया था। रात को बाइक पर घर से निकला था। ड्यूटी पर जाने के लिए राधेश्याम को बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचना था। गुंसाईसर गांव में रहने वाला जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात था। पिछले दस साल से सेना में कार्यरत था। विवाहित राधेश्याम के बच्चे भी है। पुलिस ने इस हादसे के बारे में सेना को रिपोर्ट किया है। सैन्य अधिकारियों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस बारे में जिला सैनिक अधिकारी यश राठौड़ से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।

रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडरों का दुरूपयोग पाए जाने पर की कार्रवाई,34 सिलेंडर जब्त

    एलपीजी सिलेंडरों का दुरूपयोग पाए जाने पर की कार्रवाई,34 सिलेंडर जब्त बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरूपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार…

    इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है साल 2025, चमक उठेगी किस्मत

    इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है साल 2025, चमक उठेगी किस्मत नई दिल्ली। नया साल यानी 2025 कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा