रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे

रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

जम्मू कश्मीर में JKNC प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने श्रीनगर में अपने आवास पर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार JKNC-कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, ‘हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है और लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। नायब सिंह सैनी के चेहरे पर ही हमने चुनाव लड़ा है। मुझे नहीं लगता कि उसमें कोई भी बदलाव किया जाएगा।’

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया