सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे जारी करने और जनसुविधा के लिए आरक्षित जमीन पर व्यावसायिक पट्टे देने के मामले में श्रीगंगानगर यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही चार अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार को सीएम कार्यालय में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक में यह प्रकरण सामने आया। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव लेखराज सैनी ने जारी आदेश में यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा, एईएन संदीप वर्मा, पटवारी रतनलाल, यूडीसी सुनील और एडीसी जितेंद्र को निलंबित किया है। सभी के खिलाफ 16 सीसी के तहत विभागीय कार्रवाई भी होगी।

निलंबन आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि असीजा के खिलाफ विभागीय जांच पहले से विचाराधीन है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय शासन सचिव, कार्मिक विभाग, जयपुर रहेगा। जांच में सामने आया कि यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा के खिलाफ पिछले समय में 10 से 15 शिकायतें उच्चाधिकारियों और सरकार तक पहुंच चुकी हैं। सबसे प्रमुख मामला शहर के चहल चौक का है। शिकायतकर्ता जगदीश कुलचानिया ने बताया कि उनके दादाजी के नाम पर 20×25 साइज का भूखंड था। यूआईटी को 1994 से 2023 तक चैन देने के बाद न्यास ने जगदीश कुलचानिया के नाम भूमि उपयोग परिवर्तन कर पट्टा जारी कर दिया।लेकिन वर्ष 2025 में पता चला कि उसी भूखंड का एक पट्टा यूआईटी द्वारा महेंद्र कुमार के नाम भी जारी कर दिया गया था। शिकायत पर सीएम भजनलाल शर्मा ने तत्कालीन कलेक्टर डॉ. मंजू को जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर के आदेश पर न्यास सचिव ने दूसरे पट्टे को निरस्त कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सातलेरा गांव में शुक्रवार शाम एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला