बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दो महीनों में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अनेक स्थानों से सैंपल लिए। जिन्हें जांच के बाद अब 16 फूड पैकेट को बेचने पर अगले दो महीनों के लिए बैन कर दिया गया है। दो महीने के दौरान अलवर, जयपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालोर, राजसंमद, झुंझुनूं, बीकानेर सहित अन्य जिलों में कई खाद्य प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए और उनकी जांच की। जांच में 16 प्रोडेक्ट अनसेफ और मिलावटी मिलने पर उनकी बिक्री और डिस्प्ले पर 2 महीने के लिए बैन लगा दिया। वहीं 13 संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसमें ज्यादातर उत्पाद घी है, जबकि कुछ कंपनियों की नमकीन, पान मसाला, आइसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल है। जानकारी के अनुसार सैंपल लेने के बाद जब उनकी टेस्टिंग की गई तो रिपोर्ट में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के पैक्ड खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए। इसे देखते हुए दो महीने के लिए बेचने, सप्लाई, डिस्प्ले पर बैन लगाया है।

इन उत्पादों के बेचने, डिस्प्ले पर लगाई रोक
मिल्क फैट (टॉपर ब्रांड) मैसर्स अजय फूड प्रोडक्ट्स, ध्रावास, बालेसर, सत्तान (जोधपुर)
घी (मारवाड़ की शान – सारस ब्रांड) मैसर्स जय मां आशापुरी, आदर्श स्कूल के पास, (जालोर)
घी (श्री आहार ब्रांड) मैसर्स मोहित जैन, जैन मंदिर के पास, बालेसर (जोधपुर)
घी (शुभ ब्रांड) मैसर्स श्री वीर मिल्क प्रोडक्ट्स हनी इंडस्ट्री, मसमा, तहसील ओलपाड (जिला सूरत)
घी (धेनुश्री ब्रांड) मैसर्स धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स, रीको एरिया (जोधपुर)
घी (डेयरी अनमोल ब्रांड) मैसर्स एवरी डेयरी ट्रेडर्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
नमकीन (सोलंकी मिष्ठान भण्डार ब्रांड) मैसर्स एस. मिष्ठान भण्डार, घास मंडी रोड, (जोधपुर)
घी (मधु सरस घी) एवेरी डेरी ट्रेडर्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
घी (डेरी ब्राइट) कृष्णा फूड प्रोडक्ट्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
मिक्सचर नमकीन (ऑल इन वन) बीकानेर फूड प्रोडक्ट्स (बीकानेर)
घी (प्रेमा ब्रांड) महादेव फूड प्रोडक्ट्स, हिसार (हरियाणा)
घी (वन्धु ब्रांड बफेलो) लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लि. (नवी मुंबई)
पान मसाला (तानसेन ब्रांड), त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्रा. लि. पटपडग़ंज इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें